फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव,मचा हड़कंप, एक घंटे में पाया काबू

Wed, 13 Aug 2025 08:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार को क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इस दौरान लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें होने लगी। तुरंत एसडीएम समेत टीमें मौके पर पहुंची और गैस पर काबू पाया।
विज्ञापन
क्लोरीन गैस का रिसाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार को क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इस वजह से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें होने लगी। तुरंत एसडीएम समेत टीमें मौके पर पहुंची और गैस पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 3.30 बजे की है। जेके रोड स्थित गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की हिंद फार्मा फैक्ट्री में अचानक हड़कंप मच गया। केमिकल स्टोर से क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा और वह फैलने लगी। जिससे लोगों की आंखों में जलन के साथ सांस लेने में दिक्कतें शुरू हो गई।
विज्ञापन


टीम मौेके पर पहुंच कर पाया काबू
मामले की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। इधर, एसडीआरएफ, नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी का अमला मौके पर पहुंचा। फैक्ट्री से बाहर तक गैस का रिसाव हो रहा था। इस पर कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूटल किया गया। इस पूरी प्रोसेस में एक घंटा लग गया।

यह भी पढ़ें-भोपाल गैस पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजे की उम्मीद, 22 सितंबर को हाई कोर्ट में सुनवााई,संगठनों तजाई उम्मीद
विज्ञापन


एसडीएम बोले अब कोई दिक्कत नहीं 

गैस की वजह से फैक्ट्री समेत आसपास मौजूद लोगों की आंखों से आंसू आने लगी। वहीं, सांस लेने में परेशानी भी हो रही है। एसडीएम श्रीवास्तव समेत अन्य सभी लोग मुंह पर मास्क पहनकर ही रहे। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि एक घंटे के अंदर गैस को काबू में ले लिया गया। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, केमिकल स्टोर में पानी भरने की वजह से क्लोरीन गैस फैल गई। हालांकि, मात्रा ज्यादा नहीं थी, लेकिन आग लगने की आशंका को देखते हुए नगर निगम की दमकलों गाड़ियों ने पानी डाल दिया। इस वजह से गैस और फैल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 17 जिलों में हुई बारिश 15 अगस्त से एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम

संयुक्त टीम मामले की करेगी जांच
क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सीएमएचओ, नगर निगम और उद्योग विभाग की संयुक्त टीम से जांच रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने दो दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें