फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल शहर का 25 दिन बाद भी नहीं पास हुआ बजट, पुनरीक्षित बजट पर विवाद,अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

Mon, 28 Apr 2025 12:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल नगर निगम का बजट आए करीब 25 दिन का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक परिषद से पास नहीं हुआ है। निगम अध्यक्ष ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया उन्होंने पुनरीक्षित बजट की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है। बजट बनाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल नगर निगम का बजट आए करीब 25 दिन का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक परिषद से पास नहीं हुआ है। निगम अध्यक्ष ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया उन्होंने पुनरीक्षित बजट की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है और भोपाल नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पुनरीक्षित बजट की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा यह निगम के उन अधिकारियों की गलती है जिन्होंने बजट तैयार किया है, ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक जब से अध्यक्ष ने बजट रोका है अधिकारी मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन



जरूरी सेवाओं पर नहीं पडे़गा असर
भोपाल नगर निगम का 2025-26 का बजट 3,611 करोड़ का रखा गया है। 3 अप्रैल को एमआईसी में बजट पास कर दिया है लेकिन परिषद से अभी तक पास होने का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बजट नहीं मिलने से नगर निगम के कई जरूरी खर्च अटक गए हैं। हालांकि निगम अध्यक्ष कहना है कि जरूरी सेवाओं पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ेगा। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-लव जिहाद के गिरोह में मुस्लिम युवतियां भी शामिल, ब्रेनवॉश करना था उनका काम
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं पेश किप्रशासनिक प्रतिवेदन
भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि एजेंडे में पिछले वित्त वर्ष के पुनरीक्षित बजट का जिक्र नहीं किया। हमें पुनरीक्षित बजट की जानकारी नहीं थी, जबकि बजट देखने पर पता लगता है कि हर मद में बदलाव हुआ है। उन्होने कहा है कि 2025-26 के बजट के साथ 2024-25 का पुनरीक्षित बजट उन्हें और पूरी परिषद को गुमराह करके पारित करा लिया गया। इसके अलावा बजट के साथ प्रशासनिक प्रतिवेदन भी पेश नहीं किया गया। स्पष्टीकरण नहीं मिलने से परिषद बैठक की प्रोसिडिंग पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उन्होंने कहा है जब तक अधिकारी स्पष्टीकरण नहीं देंगे बजट पास नहीं किया जाएगा। सूर्यवंशी ने बताया कि इसे लेकर लगातार अधिकारी बैठक कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें