राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच एक बीटेक छात्र की सेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना 14-15 अगस्त की दरमियानी रात की है। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञता के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। मृतक छात्र के परिजन छिंदवाड़ा से आज भोपाल पहुंच गए हैं। परिजनों के समक्ष आज छात्र का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला था युवक
बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान के अनुसार 22 वर्षीय नीतेश चंद्रवंशी मूलत: छिंदवाड़ा जिले के ग्राम मूसादेही का रहने वाला था। वह भोपाल में रहकर कोकता स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कंपनी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। युवक गरीब परिवार का होने के कारण घर का खर्च चलाने के लिए वह वॉयर बनाने वाली एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कॉलेज से वापस आने के बाद वह ड्यूटी करता था और देर रात घर लौटता था। 14 अगस्त की रात को वह ड्यूटी से कोकता में अपने किराए के कमरे पर लौट रहा था। कंपनी की बस ने उसे चौराहे पर उतारा, इसके बाद वह पैदल ही अपने कमरे की तरफ जा रहा था। इसी बीच किसी ने उस पर हमला किया और चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें-
भोपाल में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,जन्मेंगे कान्हा,3 सौ क्विंटल का फलाहारी प्रसाद वितरण
कमरे से 100 के अंदर हुआ हमला
थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि नीतेश चंद्रवंशी ने लहूलुहान हालत में अपने दोस्त और रूममेट प्रशांत को फोन पर हमला होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसके दोस्त अन्य युवकों के साथ मौके पर पहुंचा और उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस जब तक घायल के पास पहुंची, वह बेसुध हो चुका था। ऐसे में उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। शुक्रवार को इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बस जहां पर ड्रॉप करती है वहां से नीतिश का कमरा सिर्फि 100 की दूरी पर है। उसी 100 के अंदर ही उस पर अंधरे में हमला हुआ है। ऐसे में आशंका है कि हमलावर एक से अधिक होंगे और पुरानी रंजिश या बदला लेने की नियत से हमला किया गया है। पुलिस मृतक के मोबाइल को भी जांच में लिया है। हत्या का करणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें-
भोपाल में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,जन्मेंगे कान्हा,3 सौ क्विंटल का फलाहारी प्रसाद वितरण