फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: सीएम की नाराजगी के बाद सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे निलंबित, व्यवसायी को धमकाने का वीडियो हुआ था वायरल

Sun, 12 Feb 2023 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे को निलंबित कर दिया गया है। आठ फरवरी को भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के सामने बृजवासी भोजनालय के संचालक अंकित वाजपेयी को धमकाते हुए सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे का वीडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर भोपाल के सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे को निलंबित कर दिया गया है। खरे का कुछ दिनों पहले व्यवसायी को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर सीएम ने नाराजगी जताई थी। 
विज्ञापन


रविवार को गृह विभाग ने खरे के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। गृह विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद खरे को निलंबित कर पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया।

बता दें, आठ फरवरी को भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के सामने बृजवासी भोजनालय के संचालक अंकित वाजपेयी को धमकाते हुए सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वर्दी में खरे चार सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ अंकित को किराए को लेकर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। अंकित ने दो साल पहले सोहराब और शोएब से किराए पर भोजनालय के लिए जगह ली थी। इनके बीच दो साल से किराए को लेकर विवाद चल रहा था। आठ फरवरी को पराग खरे भोजनालय पहुंचे और अंकित को धमकाते हुए कहा कि उन्होंने 15 लाख रुपये में उक्त मकान खरीद लिया है और अब वे नए मकान मालिक हैं, किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई और पराग खरे के आचरण को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम का उल्लंघन पाए जाने पर रविवार को गृह विभाग ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें