फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में एक सतर्क रेलकर्मी ने बचाई यात्री की जान, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका ट्रेन

Tue, 27 May 2025 06:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में एक सतर्क रेलकर्मी की तत्परता से एक यात्री की जान बचाई गई। चलती ट्रेन में चढ़ते यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए  जिसके बाद ट्रेन मैनेजर ने  इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन
ट्रेन मैनेजर वैभव भारतीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में एक सतर्क रेलकर्मी की तत्परता से एक यात्री की जान बचाई गई। दरसल स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ते यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए जिसके बाद ट्रेन मैनेजर ने तत्परता दिखाते हुए  इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका दिया। जिससे यात्री एक गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन




विदिशा के रहने वाले थे यात्री
भोपाल मंडल में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि  26 मई की रात लगभग 22:40 बजे जब गाड़ी संख्या 12155 भोपाल एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 से रवाना हो रही थी, तभी एक यात्री- कपिल लीलानी, निवासी विदिशा (उम्र 45 वर्ष) चलती ट्रेन के पीछे दौड़ते हुए उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। ट्रेन के अंतिम छोर पर पहुंचते ही जैसे ही उन्होंने डिब्बे के हैंडल को पकड़ने का प्रयास किया, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने की शीतलदास बगिया की सफाई, सफाईकर्मियों का किया सम्मान, पुरानी बावड़ी का किया निरीक्षण
विज्ञापन


बिना समय गंवाए लगा दी इमरजेंसी ब्रेक
कटारिया ने बताया कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात ट्रेन मैनेजर वैभव भारतीय ने अत्यंत सतर्कता का परिचय देते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी और बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे यात्री एक गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद उन्होंने यात्री को ब्रेक वैन में लाकर न केवल उनकी स्थिति की जानकारी ली, बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य जांच भी सुनिश्चित की। जब यात्री की हालत सामान्य पाई गई, तब ट्रेन को पुनः सावधानीपूर्वक रवाना किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में कोरोना की आहट, एम्स में तैयारी हुई तेज, 20 बेड का वार्ड तैयार,टास्क फोर्स का किया गठन


चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें
घटना के समय ट्रेन में तैनात ट्रेन मैनेजर वैभव भारतीय ने अत्यंत सतर्कता का परिचय देते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी और बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे यात्री रन ओवर होने से बच गए। तत्पश्चात उन्होंने यात्री को ब्रेक वैन में लाकर प्राथमिक पूछताछ की तथा उनकी चोटों का जायजा लिया। यात्री की स्थिति संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने पुनः ट्रेन को रवाना किया। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें। ऐसे प्रयास जानलेवा हो सकते हैं और अन्य यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें