भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 चोरी किए हुए दोपहिया वाहन मिले हैं। इन गाड़ियों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। ये चोर गाड़ी चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट हटा देते थे और फिर उसे इस्तेमाल करते थे।
भोपाल के निशातपुरा पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा है। उनके पास से 15 चोरी किए हुए दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। इन वाहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। ये चोर गाड़ियों की चोरी के बाद नंबर प्लेट निकालकर इस्तेमाल करते थे। चोरी किए गए वाहनों को वे जंगल में छिपाकर रखते थे। जैसे ही कोई ग्राहक मिलता, वे धीरे धीरे वाहनों को बेचने की कोशिश करते थे।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि करोंद सब्जी मंडी में दो लड़के बिना नंबर की मोटरसाइकिल लेकर चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेश दुबे ने पुलिस टीम को सब्जी मंडी भेजा। वहां पुलिस ने सब्जी मंडी को घेर लिया और बिना नंबर की मोटरसाइकिल से घूम रहे दो लड़कों को पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम जहिद खान और शिवराज अहिरवार बताया, जो विदिशा के रहने वाले हैं। जब उनसे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो उन्होंने कोई कागजात नहीं दिखाए।
पुलिस ने मोटरसाइकिल के इंजन नंबर और चेसिस नंबर की जांच की, तो पता चला कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने 10 महीने पहले जेल रोड करौद से मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके अलावा उन्होंने भोपाल के कई इलाकों से लगभग 14 और वाहन चोरी करने की बात भी स्वीकारी। पुलिस टीम ने निशातपुरा थाना प्रभारी के निर्देश पर चोरी के स्थानों की जांच की। चोरी की गई मोटरसाइकिलें ग्राम पेगीयाई (थाना शमशाबाद, जिला विदिशा) के जंगलों से 6 वाहन और ग्राम दानमढ़ी (थाना त्यौदा, जिला विदिशा) में आरोपी जहिद के घर से 8 वाहन बरामद किए।