फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में उतरी आम आदमी पार्टी, चालकों के साथ निकाली रैली, लगा जाम

Thu, 24 Jul 2025 06:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में ई-रिक्शा चालकों पर लगे प्रतिबंधों के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) की जिला इकाई के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के चलते जहांगीराबाद चौराहा, जिंसी रोड और सबन चौराहा सहित आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे तक भारी जाम की स्थिति रही। 
विज्ञापन
भोपा़ल में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के 12 मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा पर बैन लगा दिया गया है। जिसका विरोध ई-रिक्शा चालक लगातार कर रहे हैं। अब उनके समर्थन में आम आदमी पार्टी भी उतर आई है। गुरुवार को ई-रिक्शा चालकों पर लगे प्रतिबंधों के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) की जिला इकाई के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के चलते जहांगीराबाद चौराहा, जिंसी रोड और सबन चौराहा सहित आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे तक भारी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन





स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी
रैली के कारण ट्रैफिक जाम लगने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन लगातार यातायात सुचारु करने की कोशिशों में जुटा रहा। रिक्शा रैली के रूप में आयोजित इस विरोध में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक शामिल हुए। रैली जिंसी धर्म कांटा से शुरू होकर जहांगीराबाद रूट होते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ी।
विज्ञापन




हजारों ई-रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी से जुड़ा मुद्दा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिन्हाज आलम ने कहा कि यह केवल ट्रैफिक का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों ई-रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी से जुड़ा मुद्दा है। बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए प्रशासन द्वारा मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाना अन्यायपूर्ण है।

यह भी पढ़ें-पुलिस भर्ती में होगा रामचरितमानस का पाठ, एडीजी बोले- अनुशासन और चरित्र निर्माण जरूरी
विज्ञापन


भोपाल में चल रहे 11 हजार ई-रिक्शा 
गौरतलब है कि भोपाल में सरकारी आकड़े के अनुसार करीब 11 हजार ई-रिक्शा संचालित हैं, जिनमें से अधिकांश के पास परमिट नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने लिंक रोड नंबर-1, वीआईपी रोड और बोट क्लब पर ई-रिक्शा की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 23 जुलाई से ट्रायल फेज के तौर पर एक सप्ताह के लिए लागू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में ट्रैफिक पर प्रभाव का अध्ययन कर स्थायी रूट चार्ट तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-हमीदिया में कल से शुरू होगी में मॉडर्न CT-स्कैन और MRI, CM करेंगे लोकार्पण,मरीजों को मिलेगी मुफ्त जांच

एक सप्ताह के ट्रायल फेज
भोपाल ट्रैफिक पुलिस के अनुसार फिलहाल लिंक रोड नंबर एक, वीआईपी रोड, और बोट क्लब पर ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध 23 जुलाई से एक सप्ताह के ट्रायल फेज के रूप में लागू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान ट्रैफिक पर प्रभाव का आकलन किया जाएगा और आगे स्थायी रूट चार्ट तैयार किया जाएगा।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें