फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: 30 करोड़ से सिक्सलेन बनेगी कटारा रोड, पेबलवे-फ्लावर सिटी से नर्मदापुरम रोड तक कनेक्टिविटी की तैयारी

Sun, 11 Oct 2026 05:06 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कटारा क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये की लागत से पांच किलोमीटर लंबी सड़क को सिक्सलेन बनाया जाएगा। 14 महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है, वहीं सड़क पर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने पेबलवे और फ्लावर सिटी समेत आसपास की कॉलोनियों को कटारा और नर्मदापुरम रोड से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क की योजना पर काम तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के कटारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने वाले समय में बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी की सुविधा मिल सकती है। अमलतास चौराहे से भोपाल बायपास तक करीब पांच किलोमीटर लंबी कटारा रोड को 30 करोड़ रुपये की लागत से सिक्सलेन बनाया जाएगा। सड़क पर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके साथ ही पेबलवे और फ्लावर सिटी सहित आसपास की कॉलोनियों को कटारा और नर्मदापुरम रोड से सीधे जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की योजना पर भी काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कटारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण से पहले बिजली के खंभों की शिफ्टिंग, पेयजल पाइपलाइन और सीवेज नेटवर्क के काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि बाद में सड़क खोदने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी, सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

14 महीने में बनेगी सिक्सलेन सड़क
विधायक के मुताबिक, कटारा रोड को करीब 30 मीटर चौड़ा किया जाएगा। पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा और इसके लिए 14 महीने की अवधि बताई गई है। सड़क चौड़ी होने से कटारा क्षेत्र में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और लोगों की आवाजाही आसान बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग आगे रापड़िया होते हुए औद्योगिक केंद्र बगरोदा और सीआरपीएफ परिसर से भी जुड़ेगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भी सुविधा मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सीएम का राहुल गांधी पर हमला, बोले- सत्ता के लिए बेचैन, चुनाव आयोग पर आरोप से पहले कांग्रेस इतिहास देखे

पेबलवे और फ्लावर सिटी के लिए बनेगी फोरलेन सड़क
कटारा रोड के साथ कॉलोनियों की कनेक्टिविटी सुधारने की योजना भी सामने आई है। रविवार को विधायक रामेश्वर शर्मा वार्ड-85 की पेबलवे कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने पेबलवे, फ्लावर सिटी और आसपास की कॉलोनियों को कटारा से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा असनानी स्कूल के पास प्रस्तावित फोरलेन सड़क को जोड़ने में आ रही बाधा दूर कर निर्माण आगे बढ़ाने को कहा गया। अधिकारियों को इस मार्ग का निरीक्षण कर जरूरी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलोनियों को केवल कटारा तक सीमित न रखते हुए नर्मदापुरम रोड से भी सीधे जोड़ने की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सड़क का मार्ग, उपलब्ध जमीन और निर्माण में आने वाली बाधाओं का आकलन महत्वपूर्ण होगा। निर्देशों के अनुसार, मंगलवार को कोलार एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करेंगे। 

ये भी पढ़ें- एमपी: 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, 2017 बैच के अफसरों को मिल सकती है कमान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें