फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bbopal:राजधानी भोपाल में पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 20% बाजार में ज्यादा बिक्री का दावा,दुकानों में लगी भीड़

Tue, 29 Oct 2024 09:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल के मार्केट में ग्राहकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज धनतेरस के अवसर पर राजधानी भोपाल में सुबह से ही दुकानों में भीड़ देखी जा रही है। सोना चांदी काफी महंगा होने के बाद भी दुकानों में लोग पहुंच रहे हैं और धातुओं का क्रय कर रहे हैं। व्यापारियों का दावा है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 20% तक ज्यादा बिक्री होने का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि शादी का सीजन भी पास में है यही वजह है कि लोग शादियों के लिए भी अभी से गहने और कपडे़ की खरीदी कर रहे हैं। गौरतलब है कि आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से धनतेरस की भारी मांग और औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़ती मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली।भोपाल सर्राफा महासंघ के प्रवक्ता नवनीत अग्रवाल ने बताया कि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये उछलकर 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब पहुंच गया. सोमवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु 81,100 रुपये और 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन



त्रिपुष्कर योग में खरीदी
आज धनतेरस यानी धन्वंतरि जयंती के साथ दीपोत्सव शुरू हो गया है। हर तरह की खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त हैं। त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में किए कामों का 3 गुना फल मिलता है। धन्वंतरि, कुबेर और लक्ष्मी पूजा की गई है। यम के लिए दीपदान भी किया गया है। जानकारी के अनुसार भोपाल में 225 करोड़ की कार और बाइक्स खरीदी गई। वहीं रियल एस्टेट में 175 करोड़ का कारोबार हुआ। भोपाल में करीब 2500 कार के साथ 2500 बाइक्स बिकी। लोग परिवार के साथ शोरूम पहुंचे। भोपाल में मंगलवार को 327 रजिस्ट्री हुई। इससे 7 करोड़ रेवेन्यू मिला। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ी।

दीपावली के साथ वेडिंग सीजन से बढ़ी बिक्री
 
व्यापारियों का दावा है कि बाजार में बिक्री बढ़ी है। पूर्व सचिव न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ प्रवक्ता भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री अजय देवनानी ने बताया कि दीपावली के साथ शादियों के का सीजन भी आने वाले है इसलिए मार्केट अच्छा है। इस बार सोना-चांदी के साथ-साथ कपड़े की खरीदी का ट्रेंड दिख रहा है। ट्रे़डिसनल कुर्ते पैजामे की खरीदी देखी जा रही है।  मध्य प्रदेश शासन नें इस बार कर्मचारियों के समय से पहले सैलरी दी है। यही कारण है सभी परिवार के लोग मार्केट पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

जल्दी 


भोपाल में 20 से 25 करोड़ रुपये का सर्राफा बाजार
भोपाल सर्राफा महासंघ के प्रवक्ता नवनीत अग्रवाल ने बताया कि पिछले धनतेरस की अपेदक्षा इस बार सोने की कीमत 30 फीसदी और चांदी का भाव करीब 38 फीसदी अधिक है। इसके बावजूद आभूषण कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार बिक्री पिछले साल की अपेक्षा अधिक रहने वाली है। भोपाल में सर्राफा व्यापारियों को उम्मीद है कि 15 से 20 किलो सोने की बिकवाली होगी। वहीं करीब 200 किलो चांदी भी बिकने की उम्मीद है। नवनीत अग्रवाल ने धनतेरस पर 20 से 25 करोड़ रुपये के सर्राफा वयापार की संभावना जताई है।


बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तन व अन्य चीजों की खरीदारी
धनतेरस को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की भीड़ है। सोना और चांदी मंहगा होने से लोग भले ही इसे कम खरीद रहे हों। लेकिन शगुन के कारण लोग बर्तन व अन्य घरेलू सामान को खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। भोपाल में न्यूमार्केट, चौक बाजार, 10 नंबर समेत अन्य बड़े बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं आटो मोबाइल सेक्टर में धनतेरस को देखते हुए अच्छा व्यापार हो रहा है। भोपाल आटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष पांडे ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए शहर में 1500 फोर व्हीलर व 2500 टू व्हीलर की एडवांस बुकिंग थी।


पिछले धनतेरस से 30 प्रतिशत मंहगा सोना
पिछले साल धनतेरस (10 नवंबर 2023 ) के दिन सोना 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70400 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस बार बढ़कर सोना 78530 रुपये और चांदी 97238 रुपये पहुंच गई। पिछले एक साल घरेलू बाजार में सोना 30.9 फीसदी और चांदी 38.1 फीसदी महंगी हुई है। जबकि वैश्विक बाजार में पिछले एक साल में सोना 41.8 फीसदी और चांदी 53.3 फीसदी महंगा हुआ है। हालांकि इस बार महंगाई की वजह से आभूषण कारोबारियों को पहले से ही आशंका थी कि सर्राफा में वजन के हिसाब से बिक्री कम होगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें