फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: कोहरे ने रोका भोपाल का हवाई सफर, खराब विजुअल्टी के कारण लेट हुए ये विमान

Wed, 10 Jan 2024 01:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: खराब मौसम का असर ट्रेनों के साथ साथ भोपाल के हवाई सफर पर भी दिखाई दिया। महानगरों से भोपाल आने वाले विमान कोहरे के कारण लेट हुए। ऐसे यात्रियों को एयरपोर्ट पर खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
कोहरे ने रोका भोपाल का हवाई सफर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के चलते बुधवार को राजधानी भोपाल में हवाई सफर पूरी तरह से प्रभावित रहा। ऐसे में हवाज जहाज से भोपाल आने और भोपाल से उड़ान भरने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह खराब विजुअल्टी के कारण भोपाल में एक भी फ्लाइट समय पर लैंड नहीं हो पाई। दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और जयपुर से भोपाल आने वाली सभी फ्लाइट चार घंटे से भी अधिक देरी तक लेट हुईं। ऐसे में राजाभोज एयरपोर्ट पर यात्री घंटों परेशान होते रहे। इसके साथ ही कोहरे और खराब मौसम के कारण आगरा भोपाल फ्लाइट को रद्द किया गया है। 

विज्ञापन


इन फ्लाइट पर पड़ा असर
एयर इंडिया की फ्लाइट AI435 4 घंटे 30 मिनट लेट रही। प्रतिदिन यह सुबह 7:15 बजे दिल्ली से भोपाल आती है। इसके साथ ही इंडिगो की फ्लाइट 6E6232 भी 4 घंटे लेट रही। आम दिन में यह सुबह 8:15 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचती है। इंडिगो की 6E7469 जयपुर फ्लाइट और इंडिगो की 6E2369 बैंगलोर फ्लाइट भी 4 घंटे लेट रहीं। सामान्यत 6E7469 फ्लाइट जयपुर से सुबह 8:30 बजे भोपाल पहुंचती है। जबकि 6E2369 फ्लाइट बैंगलोर से सुबह 9:15 बजे भोपाल पहुंचती है। 

इससे किया निरस्त
इंडिगो ने 6E7929 आगरा-भोपाल फ्लाइट बुधवार को निरस्त किया है। जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के कारण इंडिगो की फ्लाइट 6E7929 भोपाल नहीं पहुंचेगी। यह फ्लाइट सुबह 11:45 पर आगरा से भोपाल आती है, लेकिन कोहरे के कारण इसे रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें