फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Summit: कांग्रेस के प्रदर्शन को सीएम मोहन ने बताया निंदनीय, बोले- उनकी राष्ट्र विरोधी विचारधारा फिर उजागर

Fri, 20 Feb 2026 08:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘India AI Impact Summit 2026’ के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध पर मोहन यादव ने कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में चल रहे 'India AI Impact Summit 2026' में भारत मंडपम के बाहर युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासत शुरू हो गई है। मप्र के सीएम मोहन यादव ने इसे निंदनीय बताते हुए कांग्रेस को घेरा है। उनका कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई है। 
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रहे 'India AI Impact Summit 2026' में देश की उपलब्धियों के बीच कांग्रेसियों द्वारा किया गया हंगामा, देश की प्रगति से उपजी बेचैनी का प्रतीक है। जब दुनिया, भारत की तकनीकी क्षमता को स्वीकार कर रही है, तब कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय मंचों को विवाद का अखाड़ा बना रही है। सीएम ने आगे लिखा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख को चोट पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। ये नया भारत है, जो अब पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। विकास की यात्रा को अराजकता की राजनीति रोक नहीं सकती।

ये भी पढ़ें- 24 फरवरी को भोपाल आएंगे राहुल गांधी और खड़गे, अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ शुरू होगा देशव्यापी आंदोलन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नई दिल्ली के भारत मंडपम के बाहर एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर अर्धनग्न होकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। कांग्रेस कार्यकर्ता भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्हें भारत मंडपम के अलग-अलग मंडपों में प्रदर्शन करते देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर 'प्रधानमंत्री समझौताग्रस्त हैं' जैसे नारे लगाए। सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन


प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने इस पर बयान दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जब भारत पूरे विश्व के सामने ग्लोबल AI समिट के ज़रिये नवाचार, नेतृत्व और तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा था। उसी वक्त कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसे राष्ट्र की प्रतिष्ठा से ज़्यादा सस्ती राजनीति प्यारी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न होकर हंगामा करना कोई लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि जानबूझकर भारत को वैश्विक मंच पर शर्मिंदा करने की कोशिश थी। उन्होंने आगे लिखा कि जहां देश भविष्य गढ़ने में जुटा है, वहीं कांग्रेस आज भी अराजकता और ड्रामे की पुरानी राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही। सवाल उठाना अधिकार है, लेकिन देश की छवि गिराना राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचय। भारत आगे बढ़ रहा है, और कांग्रेस हर मौके पर उसे पीछे खींचने का तमाशा करती नजर आती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें