फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: प्रेमिका से विवाह नहीं पाने के तनाव में युवक ने जहर खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत

Mon, 16 Nov 2026 05:13 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में 22 वर्षीय अखिलेश अहिरवार ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह इंदौर की युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवार की असहमति से तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
मृतक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के एक युवक ने इसलिए जहर खाकर जान दे दी, क्योंकि वह इंदौर की एक युवती से प्रेम-विवाह करना चाहता था। युवक के परिजन तो शादी के लिए सहमत हो गए थे, लेकिन युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। प्रेमिका से शादी नहीं कर पाने के कारण उसने तनाव में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छठ पर बुझ गया चिराग: पटना एक्सप्रेस में चार वर्षीय मासूम की मौत, जीआरपी ने गांव भिजवाया शव

शाहपुरा पुलिस के अनुसार अखिलेश अहिरवार पिता राजाराम अहिरवार (22) शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित शैतान सिंह चैराहे के पास किराये से रहता था। वह मूलतः सागर जिले का रहने वाला था। वह भोपाल में प्लंबिंग के काम की ठेकेदारी करता था। परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अखिलेश का इंदौर की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। अखिलेश ने अपने परिवार को भी इस रिश्ते के बारे में बताया था। उसका परिवार विवाह के लिए तैयार था, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी असहमति के चलते अखिलेश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन


शनिवार देर रात खाया जहरीला पदार्थ, सोमवार को मौत
शनिवार देर रात अखिलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल मयूर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में भर्ती कर उपचार शुरू किया। तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जहरीला पदार्थ खाने के पीछे प्रेम-प्रसंग और शादी को लेकर चल रहा तनाव सामने आया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें