फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मौके पर हुई युवक की मौत, एक अन्य घायल

Sat, 25 Oct 2025 12:15 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

चूनाभट्टी चौराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य मामले में पुलिस ने अपने बच्चे का त्याग करने वाले मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में चूनाभट्टी चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सोनू गुप्ता (30) अपने दोस्त आर्यन प्रजापति के साथ केटीएम बाइक से कहीं जा रहा था कि चूनाभट्टी चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रैक्टर की ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में सोनू के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठे आर्यन प्रजापति को भी गंभीर चोट आई है और उसे कोलार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसी क्षेत्र में पुलिस ने एक माता-पिता के खिलाफ बालकों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि अपने जुड़वां बच्चों में से माता-पिता ने स्वस्थ बच्चे को अपने पास रखा और अस्वस्थ बच्चे को अपनी मां के पास छोड़ दिया। पुलिस की समझाइश के बाद भी जब माता-पिता बच्चे की देखभाल के लिए तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें:  Indore News: इंदौर में कार्बाइड गन के शिकार तीन बच्चों की रोशनी लौटना संभव नहीं
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मामले की शिकायत 68 साल की बुजुर्ग महिला ने पुलिस से की थी। महिला ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे और बहू को लॉक डाउन के दौरान जुड़वां बच्चे हुए थे। इनमें से एक बच्चा स्वस्थ और दूसरा मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ था। बेटे और बहू स्वस्थ बच्चे को अपने पास ले गए, जबकि अस्वस्थ बच्चे को उनके पास असुरक्षित हालत में छोड़ गए। बुजुर्ग होने के कारण वे अस्वस्थ बच्चे की देखभाल नहीं कर पा रही हैं, इसलिए उन्होंने बेटे-बहू को अपना बच्चा साथ रखने का बोला, लेकिन उन्होंने उसे ले जाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने भी महिला के बेटे और बहू को समझाने का प्रयास किया तथा अस्वस्थ बच्चे का इलाज कराने का बोला, लेकिन इसके लिए माता-पिता तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पर उनके बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बच्चे की उचित देखभाल और उपचार की व्यवस्था के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस की समझाइश के बाद भी जब माता-पिता बच्चे की देखभाल के लिए तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें