फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: शादी का झांसा देकर 12 साल तक अस्मत लूटता रहा परिचित युवक, पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का केस

Mon, 06 Feb 2023 10:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एक युवती से शादी का झांसा देकर एक परिचित व्यक्ति 12 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। शोषण के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद होम सर्विस करने वाली एक युवती से शादी का झांसा देकर एक परिचित व्यक्ति 12 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। शोषण के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय युवती मूलत: छिंदवाड़ा की रहने वाली है। वह भोपाल के कस्तूरबा नगर में रहती है और नर्सिंग की होम सर्विस का काम करती है। 12 वर्ष पहले जब वह 18 वर्ष की थी और छिंदवाड़ा से कक्षा 12 वीं की परीक्षा पास कर नर्सिंग की पढ़ाई करने भोपाल आई थी, तब उसका अखिलेश सातनकर से परिचय हो गया था। सातनकर भी छिंदवाड़ा का ही रहने वाला था। वह पीड़िता के नाना-नानी के घर पहले से आता-जाता था, लिहाजा पीड़िता उसे पहले से पहचानती थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर मुलाकातें होने लगीं।

सितंबर 2012 में किया पहली बार दुष्कर्म
इसी बीच, आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर सितंबर 2012 में पहली बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार युवती का देह शोषण कर रहा था। बीते कई सालों से युवती शादी की बात कहती तो कभी आरोपी खुद का तो कभी युवती के करियर की बात का बहाना बनाकर शादी की बात को टाल देता था।
विज्ञापन


शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया
युवती ने जब कुछ माह पहले शादी के लिए दबाव बनाया तो वह सीधे मुकर गया। चूंकि, 12 साल तक युवती का उसने देह शोषण किया था, इस कारण युवती उससे शादी करने को तैयार थी। उसने अलग-अलग लोगों और माध्यमों से अखिलेश से संपर्क कर शादी करने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने गोविंदपुरा थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें