हादसे में महिला पत्रकार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत हो गई। सपना रैपिडो बाइक से अपने निजी न्यूज चैनल के दफ्तर जा रही थीं। रास्ते में एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को अचानक कट मार दिया, जिससे बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और सपना सड़क पर गिर गईं। उसी समय पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे कमला नगर थाना क्षेत्र के भदभदा चैराहे की है। सपना रैपिडो बाइक से कार्यालय जा रही थीं। वह एक निजी न्यूज चैनल में आउटपुर का कार्य देखती थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को अचानक कट मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सपना सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि सपना को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
ये भी पढ़ें-
भोपाल में एक्शन: अपने ही थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद से नदारद रहे टीआई, डीसीपी ने किया निलंबित
आरोपी चालकों की तलाश में पुलिस
सपना मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और इन दिनों भोपाल में स्थित एक निजी न्यूज चैनल में बतौर इंटर्न काम कर रही थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद बाइक सवार और डंपर चालक दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस अब दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहनों और चालकों की सही पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।