फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने न्यू मार्केट में किया व्यावसायिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

Wed, 02 Feb 2022 10:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने न्यू मार्केट में 36 चबूतरों पर 2 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से निर्मित व्यावसायिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और विभिन्न गलियों के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।
विज्ञापन
विकास कार्यों का लोकार्पण करते नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मंगलवार को राजधानी के न्यू मार्केट में 36 चबूतरों पर 2 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से निर्मित व्यावसायिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। नगरीय विकास मंत्री ने 2 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नागरिक बैंक भवन न्यू मार्केट के स्थान पर व्यावसायिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और 95 लाख 89 हजार रुपये की लागत के न्यू मार्केट की विभिन्न गलियों के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। 
विज्ञापन


नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने ही 36 चबूतरों पर निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमि-पूजन किया था और मैं ही इसका लोकार्पण कर रहा हूं। न्यू मार्केट भोपाल ही नहीं, पूरे प्रदेश की शान है। बाहर से भोपाल आने वाले लोग न्यू मार्केट जरूर आते हैं। उन्होंने कहा कि 36 चबूतरों पर बने कॉम्प्लेक्स में पुराने व्यवसायियों के साथ ही नये व्यवसायियों को भी रोजगार मिलेगा। 

 
विज्ञापन

भोपाल: नगरीय विकास मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश को बताया शांति का टापू
लोकार्पण अवसर के दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है, इससे व्यापार करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगरों के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं। प्रदेश में नए-नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। कोरोना काल के बावजूद इस वर्ष लगभग 48 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

महानगर के रूप में विकसित होगा भोपाल
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भोपाल का मास्टर प्लान जल्द आएगा। भोपाल को महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा। वर्ष 2023 में मेट्रो शुरू हो जायेगी। इंदौर की तरह भोपाल के नागरिकों में भी स्वच्छता का भाव आना चाहिए, जिससे इंदौर की तरह भोपाल भी स्वच्छ सर्वेक्षण में नम्बर-1 पर आये। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण जारी है। सबसे स्वच्छ प्रतिष्ठान को सम्मानित किया जाएगा। कचरे का उचित प्रबंधन किया जा रहा है। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि कम्पाउंडिंग 10 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत की गई है। वर्ष 2016 से पहले बनी अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। इससे रहवासियों को अनेक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें