फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में धरपकड़: सूने घरों से चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मूल्य के जेवर बरामद

Mon, 08 Nov 2021 05:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल पुलिस ने शिवाजी नगर के सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 लाख रुपए मूल्य के जेवर बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए जेवरात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल पुलिस ने कचरा बीनने के बहाने सूने मकानों की रैकी कर चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य ऐसे घर तलाशते थे, जहां बाहर से ताले लगे हो। उसके बाद वहां चोरी करते थे।
विज्ञापन


हबीबगंज थाना क्षेत्र में नीता गुप्ता के घर में दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। हबीबगंज पुलिस तत्काल हरकत में आई। उसने गुप्ता के घर के आसपास के प्रतिष्ठानों और अस्पतालों के सीसीटीवी फुटेज जुटाए। फुटेज में उन्हें कचरा/प्लास्टिक उठाने वाली दो महिलाओं की हरकतें संदिग्ध नजर आई। मुखबिरों से उन महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई गई। उनके एहसान नगर, करोंद निवासी सुभाषनी पारदी और रिसवा पारदी होने की पुष्टि हुई। 

आरोपियों ने कबूला गुनाह
सुभाषनी पारदी से पूछताछ में उसने बताया कि 5 नवंबर को उसने अपने पति जसवंत और रिसवा के साथ मिलकर शिवाजी नगर के सूने मकान की जाली काटकर घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों से एक जोड़ी सोने के कंगन, एक सोने का पेंडल, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ सोने के टॉप्स, चांदी की पायल, बिछिया और चांदी के बर्तन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें