फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: NEET की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी

Tue, 19 Apr 2022 11:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के गांधीनगर में NEET की तैयारी में खलल डालने वाली महिला को उसके ही देवर ने चाकू से हमला कर मार डाला। पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
भोपाल: देवर ने की भाभी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के गांधीनगर इलाके में शांतिनगर में एक महिला की उसके ही देवर ने हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि देवर मनोज अहिरवार मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रहा था। उसकी भाभी कविता अहिरवार अपने बच्चों को डांटती थी। इससे मनोज की पढ़ाई खलल पड़ता था। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मनोज ने चाकू से अपनी भाभी से हमला कर दिया। गर्दन में चाकू लगने से खून अधिक बह गया और कविता की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांधीनगर पुलिस के मुताबिक मनोज 12वीं के बाद नीट की तैयारी कर रहा था। कविता अपने बच्चों को डांटती थी। इससे मनोज की पढ़ाई में खलल पड़ता था। सोमवार को मनोज और कविता घर में थे। मनोज के पिता, बड़ा और छोटा भाई बाहर गए थे। उस समय मनोज का भांजा कुणाल भी घर पर ही था। दोपहर करीब तीन बजे कविता जब अपने बच्चे को डांट रही थी, तब मनोज ने विरोध किया। पढ़ाई में डिस्टर्ब करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। मनोज का कहना था कि भाभी की वजह से उसकी पढ़ाई नहीं हो पा रही। मनोज अपनी भाभी से इतना नाराज हुआ कि उसने कविता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। 

हमला कर भाग गया 
मनोज ने कविता पर चाकू से पेट, गर्दन और हाथ पर वार किए। गर्दन से खून ज्यादा बह गया और इससे कविता वहीं पर बेहोश हो गई। मनोज चाकू लेकर घर से भाग गया। कुणाल ने पड़ोसियों को बुलाया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कविता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें