फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: दवा खाते ही बिगड़ी तबीयत, 20 सेकंड में कुर्सी से गिरा युवक की डेढ़ मिनट में मौत, मचा हड़कंप

Tue, 13 Oct 2026 10:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में सोमवार रात लक्ष्मी टॉकीज के पास कपड़े की दुकान पर 40 वर्षीय शैलेंद्र मालवीय की अचानक मौत हो गई। बेचैनी होने पर उन्होंने टैबलेट खाई और पानी पिया, जिसके कुछ सेकंड बाद वे गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
दोस्त के साथ शॉपिंग करने निकले 40 वर्षीय युवक की अचानक मौत से बाजार में हड़कंप मच गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त के साथ शॉपिंग करने निकले 40 वर्षीय युवक की अचानक मौत से बाजार में हड़कंप मच गया। सोमवार रात लक्ष्मी टॉकीज के पास एक कपड़े की दुकान पर दोस्त को कपड़े दिलाने पहुंचे शैलेंद्र मालवीय को अचानक बेचैनी होने लगी। वह दुकान में रखी कुर्सी पर बैठा और एक टैबलेट खाने के बाद पानी पिया। इसके महज 20 सेकंड बाद वह कुर्सी से नीचे गिर पड़ा। देखते ही देखते उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि करीब डेढ़ मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


दुकान में मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक और जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- शिकायतें तो दर्ज हो रही, समाधान कहां है?
विज्ञापन


कपड़े पसंद करते समय होने लगी बेचैनी
हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र मालवीय प्राइवेट नौकरी करता था। वह एयरपोर्ट रोड स्थित दाता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त को कपड़े दिलाने लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार पहुंचा था। दोनों एक परिचित की दुकान पर कपड़े पसंद कर रहे थे। इसी दौरान शैलेंद्र ने बेचैनी होने की बात कही और कुर्सी पर बैठ गया। इसके बाद उसने टैबलेट खाई और पानी पिया। कुछ ही सेकंड में उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


दोस्त ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
शैलेंद्र को अचानक गिरता देख दुकान में मौजूद लोग घबरा गए। उसके दोस्त ने दुकान के कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। शैलेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। मामले की जांच कर रहे एसआई रामसिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें