फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देख लो सरकार: भोपाल-सागर हाईवे पर सड़क धंसी, पुलिया बही, घंटों जाम में फंसे वाहन; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Tue, 21 Jul 2026 07:46 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

भोपाल-सागर एनएच-146 पर आलमपुर के पास पहली ही बारिश में निर्माणाधीन सड़क धंस गई और पुलिया बह गई। इससे लंबा जाम लग गया। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल मरम्मत और जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
गुणवत्ता पर उठे सवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर आलमपुर के पास करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क पहली ही बारिश में धंस गई। पुलिया बह जाने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। घटना के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मौके का जायजा लेकर एमपीआरडीसी के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भोपाल-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर आलमपुर के समीप एमपीआरडीसी द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन पहली ही तेज बारिश में सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जबकि पुलिया बह जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

विज्ञापन


पढे़ं:  सीएम यादव बोले- 'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', सदन में जमकर हुआ हंगामा 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि बारिश का पानी पुलिया की क्षमता से अधिक होने के कारण सड़क धंस गई और पुलिया बह गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भोपाल और सागर को जोड़ने वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी बढ़ गई। जाम के कारण यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने और यातायात सुचारु कराने के निर्देश दिए। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें