फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल लूट निकली फर्जी: जूए की लत से कर्ज में डूबे ऑटो चालक ने साथी के साथ रची थी झूठी कहानी

Sun, 13 Feb 2022 01:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के रातीबड़ इलाके में लोडिंग ऑटो चालक की 14 हजार की लूट की वारदात फर्जी निकली है। ऑटो चालक ने जुए की लत से कर्ज में डूबने के कारण अपने साथी के साथ लूट की झूठी कहानी रची थी। अब पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ झूठी एफआईआर कराने के मामले में केस दर्ज करेगी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ऑटो चालक ने जुए की लत से कर्ज में डूबने के कारण अपने साथी के साथ लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस की पूछताछ में उसने सब कबूल कर लिया। अब पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ झूठी एफआईआर कराने के मामले में केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन

 
बता दें कि जहांगीराबाद निवासी 35 वर्षीय कपिल लोडिंग ऑटो चलाता है। शुक्रवार रात को वह रातीबड़ पर माल की डिलीवरी करने गया था। वह लौटते हुए 14 हजार रुपये लेकर लौट रहा था। उसने पुलिस को बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ 14 हजार रुपये लूट लिए। युवकों ने चाकू की नोक वारदात को अंजाम दिया। कपिल ने पुलिस को रात सवा आठ बजे घटना का समय बताया था। पुलिस की जांच सामने आया कि आरोपी ने घटना के बताए समय से पहले ही मालिक को लूट की सूचना दे दी थी। पुलिस की पुछताछ में कपिल टूट गया और झूठी लूट की कहानी गढ़ने की बात स्वीकार की। कपिल ने बताया कि उसके ऊपर बहुत कर्ज हो गया था। इसलिए उनसे एक साथी के साथ मिलकर झूठी लूट की कहानी बनाई थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें