फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहनों से भरा बैग चोरी: सीहोर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला, 1 लाख के जेवर और नगदी लेकर चोर हुए फरार

Sun, 13 Feb 2022 01:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के नसरुल्लागंज में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला का गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन
सीहोर: शादी समारोह से जेवर और नगदी से भरा बैग चोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला का गहनों और नगदी से भरे बैग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामला नसरुल्लागंज तहसील के सीहोर रोड स्थित ग्रीन गार्डन का है। निम्रागांव निवासी बेजंती बाई बांकरिया शादी समारोह में शामिल होने ग्रीन गार्डन आई थी, जहां आयोजन के दौरान अज्ञात चोर सोने-चांदी जेवरात व नकदी से भरा बैग उड़ा ले गए।
विज्ञापन


बेजंती बाई समारोह में शामिल होने के लिए तैयारी कर रही थी, इस दौरान उन्होंने बैग को जिस स्थान पर रखा था वहां तलाश किया लेकिन बैग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी लेकिन तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे। 

पीड़िता ने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां शादी में आई थी। इसी दौरान बैग रखकर रिश्तेदारों से मिलने जुलने लगी। जब तैयार होने के लिए कमरे में पहुंची, तो वहां बैग नहीं मिला। बैग में 1 लाख के जेवर और 5 हजार रुपये नगदी रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें