फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: आधी रात प्रॉपर्टी डीलर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवती पर भी किया हवाई फायर, CCTV में कैद वारदात

Wed, 26 Aug 2026 03:12 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बैरागढ़ चीचली में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घर से बाहर आई युवती को धमकाते हुए बदमाशों ने हवाई फायर भी किया। वारदात CCTV में कैद हुई है और पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कोलार रोड स्थित बैरागढ़ चीचली में मंगलवार देर रात करीब 3 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर खड़ी कार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस दौरान घर से बाहर आई एक युवती को धमकाते हुए बदमाशों ने हवाई फायर भी किया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर अजय बैरागी बैरागढ़ चीचली में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। करीब 3 बजे अचानक बाहर से गोली चलने की आवाज आई। अजय और परिवार के लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी बदमाशों ने घर की ओर भी फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान अजय की बहन हिम्मत करके घर से बाहर आई। आरोप है कि बदमाशों ने उसे देखकर धमकाया और फिर हवाई फायर कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से भाग निकले। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दो युवक फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट देरी से दर्ज करने का आरोप
फायरिंग के बाद अजय बैरागी शिकायत लेकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन्हें करीब आठ घंटे तक कार्रवाई का इंतजार कराया और शुरुआत में वापस भेज दिया। हालांकि थाना प्रभारी पल्लवी पांडे ने पुलिस पर लगाए गए इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में इनोवा ने मारी पांच लोगों को टक्कर, एक की हालत गंभीर, ड्रायवर गिरफ्तार

पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला
फरियादी के अनुसार पिछले दिनों उसका जीतू यादव और उसके साथियों से विवाद हुआ था। इस मामले में अजय की शिकायत पर जीतू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया था। अजय का आरोप है कि आरोपियों की ओर से उस मामले में राजीनामा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे डराया-धमकाया जा रहा था। उनका दावा है कि इसी रंजिश के चलते उनके घर और कार पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन


बताया गया कि जीतू यादव इलाके में गैस रिफिलिंग का काम करता है। हालांकि पुलिस ने अभी फायरिंग की घटना के पीछे किसी एक आरोपी की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय मौके पर कितने लोग मौजूद थे, बदमाश किस वाहन से आए थे और घटना के पीछे वास्तविक विवाद क्या था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें