फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव था, दो मौलाना समेत पांच के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 05 Nov 2022 10:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीड़िता का कहना है कि अब्दुल रहमान उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। उसके साथ ही कुछ लोग आकर लगातार उस पर दबाव बना रहे है। उसके मना करने पर उसे आते-जाते परेशान करते हैं। 
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के गांधीनगर में रहने वाली हिंदू महिला पर धर्म परिवर्तन करने दबाव बना रहे दो मौलाना समेत पांच पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश के बाद यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


गांधीनगर थाना क्षेत्र में महिला अपने बेटे के साथ रहती है। उसने शिकायत में बताया कि अब्दुल रहमान ने उसकी बहन को अपने जाल में फंसाकर शादी की। उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता का कहना है कि अब्दुल रहमान अब उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा है। उसके साथ ही कुछ लोग आकर उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं। उसके मना करने पर उसे आते-जाते परेशान किया जाता है। पीड़िता का कहना है कि अब्दुल रहमान अपने एक रिश्तेदार असलम से जबरन शादी कराना चाहता है। इसे लेकर पीड़िता ने गांधी नगर पुलिस को शिकायत की थी।

पीड़िता ने गृहमंत्री से लगाई थी गुहार
इस मामले में कोई मदद नहीं मिलने पर पीड़िता ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मदद की गुहार लगाई थी। गृहमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने अब्दुल रहमान खान, मौलाना अनवर कुरैशी, मौलाना फिरोज खान, हाफिज आबिद सिद्दीकी और असलम के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच ने सौंपा था ज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को इस मामले में ज्ञापन सौंपा था। इसमें आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। हिंदू जागरण मंच भोपाल इकाई के प्रांत सह संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और डीजीपी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गांधी नगर में पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने वाले महिला और उसके बच्चे को सुरक्षा और संरक्षण देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें