फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: आकृति बिल्डर के डायरेक्टर हेमंत सोनी के खिलाफ EOW जारी करेगा लुक आउट सर्कुलर

Thu, 01 Sep 2022 07:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के आकृति बिल्डर (AG-8 वेंचर्स) के डायरेक्टर हेमंत सोनी के खिलाफ ईओडब्ल्यू लुक आउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी कर रहा है। सोनी पर हितग्राहियों से पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। सोनी के विदेश भागने की आशंका है।
विज्ञापन
भोपाल स्थित ईओडब्ल्यू मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने हेमंत सोनी के खिलाफ जून 2022 में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इसकी जांच तेज गति से चल रही है। सोनी ने सैकड़ों हितग्राहियों से हुजूर तहसील में एक्वासिटी प्रोजेक्ट के तहत मकान बनाकर देने के लिए 90 प्रतिशत राशि ले ली।  राशि को अपनी AG-8 वेंचर्स कंपनी लिमिटेड में जमा किया। इसके बाद एक्वासिटी प्रोजेक्ट में राशि का उपयोग करने की जगह बिल्डर ने दूसरी कंपनी के प्रोजेक्ट के लिए पैसा ट्रांसफर कर दिया और उसका उपयोग किया। वहीं, 2010 के एक्वासिटी प्रोजेक्ट में 2013 में बुकिंग के बाद 2017 में डूप्लेक्स बनकर मिलने थे। लेकिन अब तक वहां पर निर्माण अधूरा है और काम बंद है। इसमें कई लोगों ने अपनी पूरी जमा पूजी लगा चुके है। अब वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने हेमंत सोनी के साथ राजीव सोनी और शौनक सुधीर घोड़के दो अन्य डॉयरेक्टर के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
 ईओडब्ल्यू के सूत्रों के अनुसार AG-8 वेंचर्स के डायरेक्टर हेमंत सोनी के विदेश भागने की आशंका है। इस लिए उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी है। इस जांच की जद में आकृति ग्रुप (एजी-8) खरीदने वाले रजा नवाब के आने की चर्चा है। रजा नवाब के यहां पर कुछ दिन पहले आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था।
 
बता दें लुक आउट सर्कुलर (LOC) को लुक आउट नोटिस भी कहते है। LOC किसी भी व्यक्ति को विदेश पर प्रतिबंध लगा देता है। उसके देश छोड़कर जाने पर पाबंदी लग जाती है। वहीं, इंटरनेशनल बॉर्डर पर इमिग्रेशन अधिकारी ऐसे व्यक्ति को एयरपोर्ट पर ही रोक सकते है। या उन्हें हिरासत में ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें