फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: राजधानी में बिहार का एटीएम चोर गिरोह पकड़ा, 15 दिन में 8 मशीनों से उड़ाए 9 लाख रुपये

Tue, 07 Jul 2026 09:59 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में एसबीआई एटीएम से कैश चोरी करने वाले बिहार के छह सदस्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मास्टर चाबी से 15 दिनों में आठ एटीएम से करीब 9 लाख रुपये चुराए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी को अयोध्या नगर क्षेत्र से पकड़ा गया।

विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एसबीआई के एटीएम से कैश चोरी करने वाले बिहार के एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शाहपुरा थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो छात्र और चार मजदूर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने महज 15 दिनों में आठ एटीएम मशीनों से करीब 9 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और करीब 20 दिन पहले भोपाल आए थे। इनके पास एक विशेष मास्टर चाबी थी, जिसकी मदद से वे एटीएम के कैश डिस्पेंसर से छेड़छाड़ करते थे। आरोपी पहले कैश ट्रे को इस तरह फंसा देते थे कि ग्राहकों द्वारा निकाली गई राशि बाहर नहीं निकलती थी। बाद में मास्टर चाबी से कैश ट्रे को टेढ़ा कर उसमें फंसी रकम निकाल लेते थे। पूरी प्रक्रिया में उन्हें करीब एक मिनट का समय लगता था।

पढ़ें:  RSS पर पूर्व सीएम के आरोपों पर भाजपा सांसद का पलटवार; क्या-क्या बोले?
विज्ञापन


लगातार ग्राहकों की शिकायतों के बाद एटीएम की सुरक्षा एजेंसी कोर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी विवेक चैरिया ने शाहपुरा थाने में मशीन से छेड़छाड़ और चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो आरोपी कैश डिस्पेंसर से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और अयोध्या नगर क्षेत्र से सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरोह से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें