फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल-नागपुर हाईवे बंद: भारी भरकम ट्राले से सुखतवा नदी पर बना पुल टूटा, ट्राले सहित पुल का एक हिस्सा नदी में गिरा

Sun, 10 Apr 2022 04:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल और नागपुर को जोड़ने वाला सुखतवा नदी पर बना पुल भरभरा कर बड़े ट्राला समेत नदी में गिर गया। इससे हाईवे बंद हो गया है।  
विज्ञापन
नर्मदापुरम में सुखतवा नदी पर बना पुल गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में में सुखतवा नदी पर बना ब्रिटिश काल का पुल गिर गया है। इससे भोपाल-नागपुर हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। रविवार दोपहर करीब 1 बजे पुल से बैतूल की तरफ से इटारसी आ रहा 80 व्हील का ट्राला मशीन लेकर गुजर रहा था। तभी पुल का एक हिस्सा ट्राले समेत भरभरा कर नदी में गिर गया। अभी हादसे में हताहतों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इस मामले में नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि भोपाल की तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय कर रहे हैं। वहीं, बैतूल कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस ने बताया कि बैतूल से भोपाल की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए बैतूल से ही वैकल्पिक रास्ता तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें