फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Murder Case: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, शव ठिकाने नहीं लगा सके तो साथ लेकर थाने पहुंचे

Wed, 08 Dec 2021 11:16 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कटारा हिल्स में प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति की हत्या की। पहले तो शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। जब ऐसा नहीं कर सकी तो लाश लेकर दोनों खुद ही थाने पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा। उसका चेहरा बिगाड़ा, ताकि लाश को ठिकाने लगाया जाए तो उसकी शिनाख्त न हो सके। छह घंटे बाद महिला लाश लेकर अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। वहां दावा किया कि अगर हम नहीं मारते तो पति उन दोनों को खत्म कर देता। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सीहोर निवासी धनराज मीणा की पत्नी संगीता ने अपने प्रेमी आशीष पांडे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। धनराज मीणा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सागर गोल्डन पाम में रहता था। 2021 में लॉकडाउन के दौरान पास ही रहने वाले आशीष से उसकी दोस्ती हुई। आशीष का घर में आना-जाना बढ़ा तो वह संगीता के नजदीक आ गया। आठ महीने पहले धनराज ने आशीष को अपने घर के बेडरूम में देखा था। तब से वह संगीता पर शक करने लगा था। धनराज ने संगीता पर नजर रखना शुरू की। संगीता ने पुलिस को बताया कि धनराज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। 

नींद की गोलियां खिलाकर गला घोंटा
संगीता ने धनराज को 10 नींद की गोलियां खिलाई थी। जब उसे नींद लग गई तो आशीष के साथ मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हथौड़ी, डंडे और लाठी से उस पर इतने वार किए कि उसका चेहरा ही बिगड़ गया। आशीष पांडे ने आईटीएम ग्वालियर से पढ़ाई की है। वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह भी शादीशुदा है और पत्नी को नाइट शिफ्ट का कहकर घर से निकला था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें