फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः दो परिवारों के आपसी विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या

Wed, 15 Jul 2020 09:05 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
विज्ञापन
एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दो परिवारों के आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने बुधवार को एक ही परिवार के छह लोगों की धारदार हथियारों से कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडला के एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मनेरी गांव में ये घटना हुई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन



 
यह घटना मंडला जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बीजाडांडी पुलिस थानांतर्गत मनेरी पुलिस चौकी के मनेरी गांव में शाम को हुई। मौके पर पहुंचे मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया कि अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन छह लोगों की हत्या हरीश सोनी एवं उसके छोटे भाई संतोष सोनी ने की है। ये दोनों आरोपी सुंदर सोनी के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मृतकों के घर में ही उनकी हत्या धारदार हथियारों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशवाह ने बताया कि ये दोनों परिवार आपस में दूर के भाई हैं।  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें