फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की मांग कर रहे NSUI के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Wed, 29 Dec 2021 04:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को बहुत हंगामा हुआ। परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की मांग के साथ नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करने के लिए दबाव बनाया और लाठीचार्ज भी किया। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाग सेवनिया पुलिस थाने में ले गए हैं। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी का आरोप है कि छात्र-छात्राएं शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। कुलपति के इशारे पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की और छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। दर्जनों छात्रों को बाग सेवनिया थाने में लाया गया है। उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। अगर उन्हें रिहा नहीं किया गया तो हम थाने के बाहर धरने पर बैठेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें