फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: 4 साल की बच्ची का किडनैपर सिलवानी में गिरफ्तार, कुछ ही घंटे में पुलिस ने बच्ची को बरामद किया 

Thu, 16 Dec 2021 11:13 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के जहांगीराबाद से चार साल की वंशिका अहिरवार का बुधवार दोपहर किडनैप हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तस्वीर जारी कर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 
विज्ञापन
भोपाल में बच्ची को किडनैप कर साथ ले जाता आरोपी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके से किडनैप हुई चार साल की वंशिका अहिरवार को पुलिस ने कुछ ही घंटों में बचा लिया। किडनैपर उसे रायसेन जिले के सिलवानी ले गया था। वहां की पुलिस ने समन्वित प्रयासों से आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची को सकुशल बरामद किया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची को उसने किस वजह से किडनैप किया था। फिरौती मांगना उसका एक कारण हो सकता है। 
विज्ञापन


मामला भोपाल के जहांगीराबाद के रविशंकर नगर का है। बुधवार दोपहर को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर, सीसीटीवी फुटेज और एक मैसेज वायरल हो गया था। इसमें कहा गया था कि चार साल की वंशिका अहिरवार को किसी ने किडनैप कर लिया है। उसके बारे में भी जो जानकारी देगा, उसके लिए भोपाल कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इसके बाद पुलिस भी तत्काल हरकत में आई। जहांगीराबाद, कोहेफिजा पुलिस ने सिलवानी पुलिस के साथ समन्वित प्रयास किए और किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया। 

भोपाल के सहायक पुलिस आयुक्त अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी का नाम नर्मदा प्रसाद है और वह सिलवानी क्षेत्र का ही रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिन से बच्ची को चॉकलेट खिलाता था। इससे ही दोनों की दोस्ती हो गई होगी। इसके बाद बुधवार को वह मौका देखकर उसे अपने साथ ले गया। सीसीटीवी फुटेज में भी बच्ची को उसके साथ जाते हुए देखा गया था। इस मामले को सुलझाने में कोहेफिजा, जहांगीराबाद के साथ ही सिलवानी पुलिस का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें