राजधानी भोपाल में कोरोना काल में ऑटो को एंबुलेंस बनाकर वाहवाही लूटने वाले जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला अपने पति से तीन-चार महीने से अलग जावेद के मकान में रह रही थी। इस दौरान जावेद ने महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। तीन-चार दिन पहले महिला अपने पति के साथ रहने वापस चली गई। इसके बावजूद जावेद उसे परेशान कर रहा था। महिला को बदनाम करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत महिला ने ऐशबाग पुलिस से की है।
महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। जावेद पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जावेद को बुधवार को कोर्ट के सामने पेश करेगी। कोरोना काल में जावेद कोरोना पीडितों की मदद करने को लेकर चर्चा में आया था। जावेद ऑटो में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर बांधकर लोगों की मदद कर रहा था। इस पर कई सामाजिक संगठनों ने उसके काम की प्रशंसा की थी।