फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर मेट्रो में 11 अक्टूबर से टिकट पर अतिरिक्त छूट, दो लोग भी ले सकेंगे ग्रुप टिकट

Fri, 09 Oct 2026 09:14 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल और इंदौर मेट्रो में 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक टिकट पर विशेष छूट मिलेगी। सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त, रिटर्न टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 35 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अब कम से कम आठ के बजाय दो यात्री भी ग्रुप टिकट ले सकेंगे। ई-वॉलेट रिचार्ज पर मिलने वाले बोनस से यात्रियों की कुल बचत बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल और इंदौर मेट्रो में सफर करने वालों को 11 अक्टूबर से टिकट पर अतिरिक्त छूट मिलेगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक विशेष छूट देने का फैसला किया है। इसके तहत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं, रिटर्न टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 35 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


ग्रुप टिकट लेने की शर्त हुई आसान
नई व्यवस्था में ग्रुप टिकट लेने की शर्त भी आसान की गई है। पहले इसके लिए कम से कम आठ यात्रियों का होना जरूरी था, लेकिन अब दो लोग भी ग्रुप टिकट ले सकेंगे। इससे परिवार और दोस्तों के साथ मेट्रो में सफर करने वालों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, 20 रुपये के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत छूट लागू नहीं होगी।

ई-वॉलेट रिचार्ज पर भी मिलेगा बोनस
मेट्रो के मोबाइल ऐप पर ई-वॉलेट रिचार्ज कराने वालों को पहले से बोनस राशि मिल रही है। 200 से 499 रुपये के रिचार्ज पर 8 प्रतिशत, 500 से 999 रुपये पर 10 प्रतिशत, 1,000 से 1,499 रुपये पर 12 प्रतिशत और 1,500 से 2,000 रुपये तक के रिचार्ज पर 15 प्रतिशत बोनस दिया जाता है।
विज्ञापन


नई टिकट छूट के साथ ई-वॉलेट बोनस का लाभ लेने पर यात्रियों को कुल बचत में और फायदा हो सकता है। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, दोनों सुविधाओं को मिलाकर अधिकतम लाभ करीब 44 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। वास्तविक बचत टिकट के प्रकार और रिचार्ज राशि पर निर्भर करेगी।

मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग और कैशलेस भुगतान की सुविधा
भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्री एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल टिकट ले सकते हैं। भुगतान के लिए यूपीआई, क्यूआर कोड और ई-वॉलेट की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल टिकटिंग से यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर निर्भर रहने की जरूरत कम होती है और नकद भुगतान भी नहीं करना पड़ता।

नई छूट 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। ऐसे में नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ त्योहारों के दौरान परिवार या दोस्तों के साथ मेट्रो में सफर करने वालों को भी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें