फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: हैदराबाद पुलिस ने फर्जी डिग्री मामले में RKDF ग्रुप की SRK यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत तीन को गिरफ्तार किया

Tue, 17 May 2022 10:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के आरकेडीएफ ग्रुप की एसआरके यूनिवर्सिटी के कुलपति, पूर्व कुलपति और इंजीनियरिंग विभाग के प्रिंसिपल को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री हैदराबाद में छात्रों को उपलब्ध कराने का आरोप है।
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस ने आरकेडीएफ ग्रुप के वीसी समेत 3 को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के आरकेडीएफ ग्रुप की एसआरके यूनिवर्सिटी के कुलपति, पूर्व कुलपति और इंजीनियरिंग विभाग के प्रिंसिपल को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री हैदराबाद में छात्रों को उपलब्ध कराने का आरोप है।
विज्ञापन

 
हैदराबाद में आरकेडीएफ ग्रुप की एसआरके यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री का मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने फरवरी 2022 में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर केतन सिंह को पकड़ा था। केतन ने पुलिस को यूनिवर्सिटी के फर्जी रैकेट के बारे में बहुत से जानकारी उपलब्ध कराई। उसने लाखों रुपए में फर्जी डिग्री बांटने के बदले उसे बहुत छोटी राशि मिलने और यूनिवर्सिटी के शीर्ष पर बैठे लोगों को मोटी रकम मिलने की बात कही थी। जिसके बाद हैदाराबाद पुलिस ने जांच में जुटी। इस मामले में दो दिन पहले हैदराबाद से पुलिस भोपाल आई थी। पुलिस ने एसआरके यूनिवर्सिटी के कुलपति एमसी प्रशांत पिल्लई, पूर्व कुलपति एसएस कुशवाह और आरकेडीएफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रिसिंपल डॉ. एमके चोपड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपियों को बुधवार को पुलिस हैदराबाद लेकर जाएगी।
 
पुलिस को अपनी जांच में फर्जी बीटेक डिग्री 2.50 से 3 लाख रुपए, बीए और बीकाम के लिए 1 से 1.50 लाख रुपए, बीएससी के लिए 1.50 से 2 लाख रुपए और एमबीए की डिग्री के लिए 3 लाख रुपए तक वसूलने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें