फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: आधी रात धधका निगम का कचरा स्टेशन, आग में स्वाहा हुआ 25 लाख का प्लांट; किसकी लापरवाही व कैसे लगी आग?

Sun, 26 Apr 2026 09:21 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के गोविंदपुरा स्थित अन्ना नगर के पास नगर निगम के कचरा स्टेशन में आधी रात भीषण आग लगने से रिसाइकलिंग यूनिट जलकर खाक हो गई। करीब 25 लाख रुपये के नुकसान के साथ दमकल की टीम ने सुबह तक आग पर काबू पाया। चलिए जानते हैं ये आग कैसे लगी? 
विज्ञापन
कचरा स्टेशन में आधी रात भीषण आग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में अन्ना नगर के सामने भोपाल नगर निगम के कचरा स्टेशन में शनिवार-रविवार की दरमियानी आधी रात को भीषण आग लग गई। आग नगर निगम के कचरा स्टेशन के रद्दी कपड़े और रिसाइकलिंग यूनिट में लगी है। फेब्रिक रिसाइकलिंग यूनिट में लगभग महीने भर से सामान पड़ा हुआ था। रिसाइकलिंग यूनिट को दोबारा शुरू करने के लिए निगम ने ठेका कंपनी को 15 दिन पहले ही नोटिस दिया था।
विज्ञापन


प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में कचरा रिसाइकलिंग प्लांट का संचालन किया जा रहा था। आग से लगभग 25 लाख का प्लांट जल कर खाक हो गया है। आग बुझाने के लिए नगर निगम की दर्जन भर दमकलें आधी रात से जुटी हुई हैं। सुबह तक आग में काबू पाया जा सका। 

 

घटना स्थल पर आग की लपटों को देख मचा हाहाकार। - फोटो : सोशल मीडिया
बंद यूनिट में 150 टन रद्दी कपड़े एकत्रित थे
नगर निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंद पड़ी रिसाइकलिंग यूनिट में करीब 150 टन रद्दी कपड़ों की गठानें पड़ी हुई थीं। आग लगने के बाद कचरा प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम के साथ नगर निगम के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। 

ये भी पढ़ें- MP: भागीरथपुरा घटना के बाद सतर्क हुआ नगर निगम, 105 पानी की टंकियों पर लगेंगे CCTV कैमरे; नियमित होगी जांच

फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू। - फोटो : सोशल मीडिया
मटेरियल रिकवरी फैसिलिट भी जलकर खाक
आग लगने से प्लांट के अंदर रिसाइकलिंग यूनिट के पास स्थापित नगर निगम के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी भी जल कर ख़ाक हो गया है। यह कचरा प्लांट मुख्य रोड से 10 मीटर की दूरी पर भी नहीं है। इस वजह से इलाके में हड़कंप की स्थिति है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है? या कुछ और इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी कि आखिर क्या असली वजह है आग लगने की?

ये भी पढ़ें- MPPSC Prelims Exam 2026: एमपीपीएसी की प्रारंभिक परीक्षा आज, 365 केंद्रों पर सख्त निगरानी; कई स्तर में सुरक्षा
विज्ञापन

कपड़ों की वजह से काबू में नहीं आ रही आग
पीपीपी मोड में संचालित इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में रिसीलिंग वाला कपड़ों का अंबार लगा हुआ है। आग कपड़ों के ढेर में लगी होने के कारण काबू में नहीं आ रही। हालांकि आग अब फैलना बंद हो चुकी है, लेकिन कपड़ों की गठानें अभी जल रही हैं और उनसे धुआं निकल रहा है।



आग किन परिस्थितियों में लगी, इसको लेकर भी सवाल उठाने लगे हैं। नगर निगम के अधिकारी रविवार को आग बुझने के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें