फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इनकार

Wed, 22 Dec 2021 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कोहेफिजा थाने में 42 वर्षीय महिला अध्यापक से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। शादी से इनकार करने पर महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के कोहेफिजा थाने में 42 वर्षीय महिला अध्यापक से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। शादी से इनकार करने पर महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला सरकारी स्कूल में अध्यापक है। उनका पति से तलाक हो चुका है। 10 साल की एक बेटी भी है। महिला ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2020 में सोशल मीडिया के जरिए सिंधी कॉलोनी में रहने वाले मोहित लालचंदानी से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई, और मोहित ने महिला को शादी के सपने दिखाए। मोहित की उम्र करीब 28 साल होगी।

महिला ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को आरोपी उसे घुमाने के बहाने कहकशां अपार्टमेंट, कोहेफिजा में अपने दोस्त के फ्लैट में लेकर गया। जहां उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हाल ही में टीचर ने जब शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। बोला कि उसके परिवार वालों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी है। इस पर टीचर ने थाने में केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


महिला ने ये भी बताया कि वह आरोपी के बारे में अधिक नहीं जानती। आरोपी ने उससे झूठ बोलकर दोस्ती की थी। महिला को उसका घर तक नहीं पता है। अब वह फोन बंद कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें