फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: महिला फ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ देख भड़का दोस्त, बाइक से जा रही छात्रा को कार से मारी टक्कर

Wed, 27 Apr 2022 11:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में एक युवक ने अपनी महिला मित्र को दूसरे लड़के के साथ देखा तो वह भड़क गया। उसने जान लेने के इरादे से बाइक पर जा रही छात्रा को कार से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार जिससे छात्रा को टक्कर मारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में दोस्त के साथ बाइक पर जा रही छात्रा को एक युवक ने कार से कुचलकर हत्या करने की कोशिश की। हादसे में छात्रा के सिर और चेहरे में कई फ्रैक्चर आए हैं। वहीं उसका दोस्त भी घायल हो गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को  छात्रा घर से फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में शामिल होने का कहकर घर से निकली थी। पुलिस के अनुसार लालघाटी इलाके के विजय नगर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती साइकोलॉजी से एमए कर रही है। रविवार शाम वह अपने फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने का कहकर घर से निकली थी। इसी बीच छात्रा के पुराने दोस्त कोटरा सुल्तानाबाद निवासी सौम्य सारस्वत ने उसे फोन कर बोट क्लब पर बुलाया। छात्रा अपने दूसरे फ्रेंड क्षितिज के साथ उससे मिलने पहुंची। छात्रा को दूसरे लड़के के साथ देख सौम्य भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस ने बताया कि विवाद शांत होने पर वह क्षितिज की बाइक से जाने लगी। इस दौरान सौम्य ने कार से उनका पीछा कर रविन्द्र भवन के पास हत्या के इरादे से उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। घटना के बाद सौम्य गाड़ी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। छात्रा हमीदिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जबकि क्षितिज को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


घायल युवती ने बताया कि सौम्य से उसकी दोस्ती थी, जिसे वह प्यार समझने लगा। सौम्य की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने उससे दोस्ती तोड़ दी। उसने फोन कर बात करना भी बंद कर दिया था। यह बात सौम्य को नागवार गुजरी। वहीं, युवती की मां ने बताया कि शाम को पुलिस ने फोन कर हमें घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं तुरंत अस्पताल पहुंची। तब बेटी बेसुध थी। आरोपी लड़के के बारे में बेटी ने मुझे कभी नहीं बताया। वो मेरी इकलौती बेटी है। उसके पिता एलआईसी में काम करते हैं। सर्जरी एवं न्यूरोसर्जन के एचओडी डॉ. सुधीर पाल ने बताया कि मरीज को हेड इंजुरी है। इसके अलावा उसके सिर व चेहरे की हडि्डयों में कई फ्रैक्चर भी हैं। फिलहाल, छात्रा की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें