फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Floods: भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकारी बंगले में घुसा नाले का पानी

Tue, 12 Jul 2022 07:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में रविवार और सोमवार की बारिश में कई कॉलोनियों में जलभराव हुआ। सड़के पानी में डूब गई। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले में नाले का पानी बहने का वीडियों सामने आया है। कर्मचारी रात भर बंगले के कमरों से पानी निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकारी बंगले में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में रविवार और सोमवार की बारिश में कई कॉलोनियों में जलभराव हुआ। सड़के पानी में डूब गई। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले में नाले का पानी बहने का वीडियों सामने आया है। कर्मचारी रात भर बंगले के कमरों से पानी निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का श्यामलाहिल्स में बी-5 सरकारी बंगला है। सोमवार रात को भारी बारिश के बाद बंगले में पीछे की तरफ से नाले का पानी घुस आया। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह सभी कमरों में घुस गया। बंगले पर कर्मचारी रात भर सभी कमरों से पानी निकालते रहे। पानी भरने से कमरों में रखा सामान भी खराब हो गया। इस पूरे मामले को दबाने के लिए निर्देश थे, लेकिन नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मौका मुआयना करने जाने पर मामला सामने आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि बंगले के पीछे दूरदर्शन और अन्य घरों के पानी के लिए छोटा नाला बहता है। रविवार और सोमवार को भारी बारिश के कारण नाले से पानी बंगले की तरफ आ गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कर्मचारी रात भर बंगले के कमरों से पानी निकालने में लगे रहे। - फोटो : अमर उजाला
महलनुमा दरवाजे से बंगले की हुई थी चर्चा   
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह प्रवेश करने पर उनका बंगला बहुत चर्चा का विषय बना था। दरअसल बंगले में महलनुमा दरवाजा बनाया गया है। यह द्वार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस द्वार के दोनों तरफ सिंधिया राजवंश के राज चिन्ह ककी तर्ज पर नाग की डिजाइन बनाई गई है। सिंधिया राजवंश हमेशा से मानता आया है कि नागदेवता घर की रक्षा करते है। रिनोवेशन के कार्य के चलते सिंधिया करीब डेढ़ साल बाद सरकारी बंगले में मई माह में शिफ्ट हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें