फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल मण्डल: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य चार-चार ट्रिप स्पेशल ट्रेन

Sun, 20 Mar 2022 12:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य चार-चार ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मण्डल के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य चार-चार ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मण्डल के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 01021 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.03.2022, 24.03.2022, 27.03.2022 एवं 31.03.2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 14.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 01.15 बजे हरदा पहुंचकर, 01.17 बजे हरदा से प्रस्थान कर, 02.35 बजे इटारसी पहुंचकर, 02.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 04.20 बजे रानी कमलापति पहुंचकर, 04.25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर, 07.05 बजे बीना पहुंचकर, 07.10 बजे बीना से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 02.45 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01022 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.03.2022, 26.03.2022, 29.03.2022 एवं 02.04.2022 को गोरखपुर स्टेशन से 14.25 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 11.40 बजे बीना पहुंचकर, 11.45 बजे बीना से प्रस्थान कर, 14.10 बजे रानी कमलापति पहुंचकर, 14.15 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर, 16.00 बजे इटारसी पहुंचकर, 16.10 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 17.00 बजे हरदा पहुंचकर, 17.02 बजे हरदा से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 03.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराज छत्रसाल, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औनिहार, मऊ, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित 20 कोच रहेंगे। यह गाड़ी पूर्णतः आरक्षित है, अतः इनमें कन्फर्म टिकटधारी यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें