फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में नहीं थम रही हैवानियत: 24 घंटे में दुष्कर्म के पांच केस दर्ज, तीन दलित नाबालिग हुईं दरिंदगी का शिकार

Fri, 06 Nov 2026 10:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं नाबालिगों के खिलाफ अपराध के पांच मामले दर्ज हुए हैं। इनमें तीन नाबालिग दलित लड़कियों से ज्यादती और एक छात्रा को वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला शामिल है। वहीं, शादी का झांसा देकर दो महिलाओं से संबंध बनाने के आरोप में भी पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
भोपाल में दुष्कर्म के पांच मामले सामने आए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल और उसके ग्रामीण अंचलों में महिलाओं एवं नाबालिगों के खिलाफ अपराध के पांच मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में चार अलग-अलग थानों में दुष्कर्म के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें तीन मामले नाबालिग दलित लड़कियों से ज्यादती के हैं। एक मामले में आरोपी गर्भवती नाबालिग का गर्भपात कराने हमीदिया अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों की सूचना पर मामला उजागर हुआ। वहीं, गुनगा में एक नाबालिग छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला भी सामने आया है। अयोध्या नगर और गोविंदपुरा में शादी का झांसा देकर दो महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


बैरसिया में दो नाबालिगों से ज्यादती
ग्रामीण क्षेत्र के बैरसिया थाने में दर्ज दोनों मामलों में पीडि़ताएं दलित समुदाय से हैं। पुलिस के अनुसार, मेघरा कला गांव निवासी विवेक पर साढ़े 15 साल की नाबालिग से ज्यादती का आरोप है। दूसरे मामले में आरोपी विनय के साथ नाबालिग के संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई। आरोपी उसे गर्भपात कराने के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। अस्पताल में चिकित्सकों को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामला सामने आया। दोनों प्रकरणों में एससी-एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ट्रायल कराने की याचिका पर गिरिबाला और समर्थ से मांगा जवाब
विज्ञापन


वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल
गुनगा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय दलित छात्रा के साथ ज्यादती का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता कक्षा 11वीं में पढ़ती है। आरोपी उसी के स्कूल में पढ़ने वाला सहपाठी है और वह भी नाबालिग है। आरोप है कि उसने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसके जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

शादी का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर 28 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती निजी कंपनी में नौकरी करती है। वर्ष 2024 में छिंदवाड़ा निवासी अचल सिंह से उसकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि दिसंबर 2024 में आरोपी ने उसे किराये के मकान पर बुलाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अलग-अलग होटलों में भी दोनों की मुलाकात होती रही। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालने लगा। करीब छह महीने पहले विवाद के बाद उसने दूरी बना ली और भोपाल छोड़कर राजस्थान चला गया। बाद में शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


दो बच्चों की मां को शादी का झांसा दिया
गोविंदपुरा थाना पुलिस ने 28 वर्षीय विवाहित महिला की शिकायत पर 22 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला दो बच्चों की मां है। उसका आरोप है कि पति की शराब की लत और घरेलू परेशानियों के चलते वह उससे अलग रहने लगी थी। इसी दौरान पहले से परिचित युवक के संपर्क में आई। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 24 अक्टूबर को वह महिला को अपने साथ लेकर चला गया था। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। करीब एक सप्ताह बाद दोनों वापस लौटे तो महिला ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें