भोपाल की अवधपुरी पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों विद्यासागर कॉलेज के सामने देसी पिस्टल बेचने की फिराक मे घूमते हुए पकड़ाए हैं। इनके कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भोपाल की अवधपुरी पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों विद्यासागर कॉलेज के सामने देसी पिस्टल बेचने की फिराक मे घूमते हुए पकड़ाए हैं। इनके कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को थाना अवधपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल डीलक्स एमपी-37- एमटी-1410 से दो युवक देशी पिस्टल बेचने की फिराक मे घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की। अवधपुरी क्षेत्र के विद्यासागर कॉलेज के सामने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को हिरासत में लिया।
छताछ में अपना नाम शिवराम उर्फ शिवा पिता बदामी लाल बरखने उम्र 31 साल निवासी ग्राम कारकरिया थाना रेहटी जिला सीहोर व रामनिवास पिता रामनारायण मीना उम्र 43 साल निवासी ग्राम मगरिया थाना गोपालपुर जिला सीहोर बताए। तलाशी लेने पर आरोपी शिवराम के पास से एक देशी पिस्टल एवं आरोपी रामनिवास के पास से मोटरसाइकिल डीलक्स एमपी-37- एमटी-1410 जब्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल मे पेश किया गया।