फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: सीएम शिवराज आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करने हाथ ठेला लेकर 24 मई को निकलेंगे

Sat, 21 May 2022 10:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की आंगनवाड़ियों से जनता को जोड़ने शिवराज सिंह चौहान एक अनूठी पहल करने जा रहे है। मुख्यमंत्री 24 मई को भोपाल में खिलौने एकत्रित करने हाथ ठेला लेकर निकलेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की आंगनवाड़ियों से जनता को जोड़ने शिवराज सिंह चौहान एक अनूठी पहल करने जा रहे है। मुख्यमंत्री 24 मई को भोपाल में खिलौने एकत्रित करने हाथ ठेला लेकर निकलेंगे।
विज्ञापन

 
सीएम शिवराज ने बताया कि मैं 24 मई को भोपाल में आंगनवाड़ी बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करने निकलने वाला हूं। इसका उद्देश्य लोगों को जोड़ने का मिशन है। हमारे आंगनवाड़ी के बच्चे कुपोषित क्यों रहे। यह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी नहीं है कि वह बच्चों को कुपोषण से मुक्त करें। समाज में जागरूकता आना चाहिए। मैंने अपने क्षेत्र के किसानों से आह्वान किया फसल आई है, आंगनवाड़ी में कुछ गेंहू दे दो। कई जगह लोगों ने आंगनवाड़ियां भर दी। किसी ने 50 किलो किसी ने 25 किलो। कोई कमी नहीं रही। सीएम ने कहा कि सरकार और पोषण आहर एक पक्ष है, लेकिन जनभागीदारी जुटाना और लोगों के मन में यह तड़प पैदा करना कि हमारे बच्चे कुपोषित नहीं रहेंगे यह दूसरा पक्ष है। और आंगनवाड़ी में जिन चीजों की जरूरत है कई जगह खिलौने की जरूरत है। मैंने तय किया कि मैं खुद हाथ ठेला लेकर खिलौने एकत्रित करने निकलूंगा। यह जागरूकता पैदा करके लोगों को जोड़ने का प्रयास है।
 
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाड़ी गोद लेकर कुपोषण मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट के मंत्री और फिर जनप्रतिनिधियों को आंगनवाड़ी गोद लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की सहभागिता से हर काम सफल हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें