फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल शहर काजी DGP से मिले: बोले- मुस्लिम समाज को निशाना बनाया जा रहा है, पीड़ितों के ही घर-दुकान तोड़ रहे हैं

Wed, 13 Apr 2022 02:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के खरगोन और सेंधवा की हिंसा के बाद भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने उलेमाओं के साथ डीजीपी सुधीर सक्सेना से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर मुस्लिम समुदाय की चिंताओं से अवगत कराया। 
विज्ञापन
खरगोन की घटना पर शहर काजी ने डीजीपी से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन और सेंधवा में रामनवमी पर हिंसा हुई। इसके बाद सरकार ने हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की और उनके घरों पर बुलडोजर चलवाए। इस पर भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने उलेमाओं के साथ प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना से मुलाकात की। उन्हें सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस और दंगाई मुस्लिम समाज को निशाना बना रहे हैं। उनके घर और दुकान तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 
शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी और उलेमाओं ने कहा कि कुछ महीनों से मध्य प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत ही खरगोन और सेंधवा में रामनवमी के जुलूस के समय मस्जिदों की दीवारों पर चढ़ कर भगवा झंडा लगाया गया और भड़काऊ नारे लगाए गए। इससे सांप्रदायिक दंगा हुआ। इसमें पुलिस और दंगाइयों ने मुस्लिम समाज को निशाना बनाया है। उनके मकानों, दुकानों को तोड़ा एवं जलाया गया। बेकसूर लोगों को जेलों में ठूस दिया गया। प्रशासन ने भी आनन-फानन में बिना जांच के मुस्लिम समाज के कई घर और दुकानें तोड़ दीं, जिस पर 100 परिवारों को खरगोन से पलायन करना पड़ा। यह मुस्लिम समाज के खिलाफ सरासर जुल्म, ज्यादती और कानून का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन


 
रायसेन में भी एकतरफा कार्रवाई का आरोप
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी रायसेन जिले के ग्राम खामरिया में भी बिना जांच इसी तरह मुस्लिम समाज के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जाकर उनके घर, मकान तोड़े गए, फसलें उजाड़ दी गईं। इसी तरह रायसेन और भोपाल में भी असमाजिक तत्वों द्वारा फिजा खराब करने की कोशिशें की जा रही है। उन्होंने लिखा कि सत्ताधारी पार्टी के विधायकों द्वारा ऐसे बयान दिए जा रहे है, जिससे दंगे और भड़कें। इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान देने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करनी होगी। ऐसा न हो कि कहीं देर हो जाए और यह आग पूरे मध्य प्रदेश में फैल जाए और काबू पाना मुश्किल हो जाए और मजलूम लोग दूसरा कदम उठाने के लिए मजबूर हों।
विज्ञापन

 
मस्जिदों में लगाएंगे सीसीटीवी, गृह मंत्री ने किया स्वागत 
शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम कासमी ने रमजान माह में इबादतों का खास ख्याल रखने की बात कही है। साथ ही उन्होंने शहर की सभी मस्जिदों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा, जिससे मौका पड़ने पर सच बात सामने लाना आसान हो। उलेमाओं ने खरगोन, सेंधवा में हुए मुसलमानों के नुकसान पर अफसोस जाहिर करते हुए ऐसे सभी पीड़ित लोगों की मदद की अपील भी आम लोगों से की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मस्जिदों पर सीसीटीवी लगाने के बयान पर कहा कि यह अच्छी पहल है। सभी तरफ शांति है। यदि सीसीटीवी लगाने से कोई भ्रम दूर होता है, तो जरूर लगाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें