फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ भाई, नाराज बहन ने 10 साल के भतीजे पर किया चाकू से हमला

Sun, 22 May 2022 11:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने भाई के 10 साल के बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। महिला भाई के मां के अंतिम संस्कार में शामिल न होने से नाराज थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में मां के अंतिम संस्कार में भाई-भाभी के शामिल न होने से नाराज एक महिला ने 10 साल के भतीजे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया। घटना भोपाल के  हनुमानगंज थाना क्षेत्र के काजी कैंप इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार लड़का काजी कैंप में अपनी दादी के साथ रहता था, शनिवार को दादी की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी आसमा (40) मृत महिला की बेटी है, उसका भाई और भाभी झांसी में रहते हैं, जो कि शनिवार को मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भोपाल नहीं आ सके, महिला अपने भाई से नाराज थी, जिसके चलते उसने भाई के 10 वर्षीय बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल बच्चे का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी किया जाना बाकी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें