बीएमडब्ल्यू चालक ने पुलिस पर कार चलाने की कोशिश की
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में ट्रैफिक पुलिस के जवान पर कार चढ़ाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कार चालक को जवान ने चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की थी, तभी ये घटना हुई। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भोपाल में न्यू मार्केट में अपेक्स बैंक के पास ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रोशनपुरा की तरफ से आ रही एक बीएमडब्ल्यू कार एमपी 09 एमएम 0090 को पुलिस कर्मी ने रोका। कार में बैठे युवक ने कार रोक कर पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवक गाड़ी में बैठा और जाने लगा। पुलिसकर्मी उसे रोकने गाड़ी के सामने आ गए। तभी युवक रोकने के बजाए उनके पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हट कर अपनी जान बचाई। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जांच में कार इंदौर परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रर्ड है।
टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज
ट्रैफिक पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार चालक के खिलाफ टीटी नगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।