फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस: कमलनाथ के इस्तीफे की तारीख पर कांग्रसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 20 Mar 2022 07:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में कांग्रेस ने कमलनाथ के इस्तीफे की तारीख 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस बनाया। अलग-अलग जिलों में तिरंगा यात्रा भी निकाली। 
विज्ञापन
कांग्रेस ने लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया, तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कमलनाथ के इस्तीफे की तारीख 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। अलग-अलग जिलों में तिरंगा यात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने कहा कि जोड़तोड़, सौदेबाजी और दलबदल जैसे अनैतिक कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए संविधान को जो सम्मान दिया है, उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। विधायक खरीदकर सरकार बनाने के भाजपा के इस अलोकतांत्रिक और काले समयकाल में कमलनाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और संविधान की भावनाओं का आदर-सम्मान करते हुए हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के किए गए इस त्याग, लोकतंत्र की ऐसी तस्वीर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया।
 
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडौर सौंपी थी, परन्तु भारतीय जनता पार्टी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति कर जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का घोर अपमान किया है। जब बीजेपी तमाम नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातन्त्र को धनतंत्र से कुचल रही थी, तब कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडों को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया। कमलनाथ जी के इन्हीं सिद्धांतों, मापदंड को अपनाने को लेकर कांग्रेस द्वारा आज का दिन “लोकतंत्र सम्मान दिवस” के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभी कांग्रेस कार्यालयों में किया।
 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने इस अवसर पर बताया कि कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और जनता से किए अपने वादों को कांग्रेस सरकार का प्राथमिक संविधान मानते हुए किसान कर्जमाफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध, माफिया से मुक्ति, ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी, सामान्य को आरक्षण, वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी, कन्या विवाह सहायता में बढ़ोतरी, राम वन गमन पथ का निर्माण, ॐ सर्किट निर्माण, महाकाल एवं ओमकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार एवं विकास, सीता माता मंदिर निर्माण, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, मेट्रो रेल परियोजना, रोजगार में प्रदेश के युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, मग्निफिशेंट मध्यप्रदेश  जैसे अनेक कार्य की शुरुआत कर प्रदेश की जनता को 15 वर्षों के बाद पहली बार विकास की सही तस्वीर बनाने का प्रयास किया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कमलनाथ जी द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख “20 मार्च” को हम प्रतिवर्ष “लोकतंत्र सम्मान दिवस” के रूप में मनाएंगे।

भोपाल जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने बताया कि जिला कांग्रेस भोपाल के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित इंदिरा जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण बोर्ड ऑफिस चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाल कर और डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

 
लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर संत तुकाराम की जयंती और रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर, उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने इन विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें