फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: चेकिंग के लिए रोका तो बीएमडब्ल्यू चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, केस दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 07:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में ट्रैफिक पुलिस कर्मी के चेकिंग करने के लिए रोकने पर बीएमडब्ल्यू कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए चढ़ाने का प्रयास किया। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू चालक ने पुलिस पर कार चलाने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में ट्रैफिक पुलिस के जवान पर कार चढ़ाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कार चालक को जवान ने चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की थी, तभी ये घटना हुई। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


भोपाल में न्यू मार्केट में अपेक्स बैंक के पास ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रोशनपुरा की तरफ से आ रही एक बीएमडब्ल्यू कार एमपी 09 एमएम 0090 को पुलिस कर्मी ने रोका। कार में बैठे युवक ने कार रोक कर पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवक गाड़ी में बैठा और जाने लगा। पुलिसकर्मी उसे रोकने गाड़ी के सामने आ गए। तभी युवक रोकने के बजाए उनके पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हट कर अपनी जान बचाई। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।  जांच में कार इंदौर परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रर्ड है। 
विज्ञापन

 
टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज
ट्रैफिक पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार चालक के खिलाफ टीटी नगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें