फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: मासूम से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को पकड़वाने वाली महिलाओं को पुलिस ने किया सम्मानित

Thu, 10 Feb 2022 02:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल पुलिस ने तीन की मासूम बच्ची का शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़वाने वाली महिलाओं को पुलिस ने सम्मानित भी किया है।
विज्ञापन
भोपाल: मासूम से शोषण का आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में तीन साल मासूम बच्ची से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को दो महिलाओं ने पुलिस को अशोका गार्डन इलाके में एक बंद दुकान में 59 वर्षीय आरोपी के बच्ची से छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक महिला ने पहले आरोपी को बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा और फिर शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया, जिसके बाद वहां से गुजर रही एक अन्य महिला ने रुककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गायत्री भास्कर और विजया पाटिल को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया। अधिकारी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने लड़की को कैंडी देने का झांसा दिया और उसे सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें