फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले- भिंड कलेक्टर मेरी जीत का कारण पूछते हैं उन्हें हटाया जाए

Thu, 23 Nov 2023 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लेकर शिकायत की है। उन्होंने कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि भिंड कलेक्टर श्रीवास्तव भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हटाए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा वे मेरी जीत का कारण पूछते हैं। वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से पूछते हैं कि मैं सात बार से लगातार कैसे जीत रहा हूं। सिंह ने भिंड कलेक्टर पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा था। यहां उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से मुलाकात भिंड कलेक्टर को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। गोविंद ने इस संबंध में चुनाव आयोग में ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना है कि संजीव श्रीवास्तव के रहते लहार विधानसभा में निष्पक्ष काउंटिंग नहीं हो पाएगी। वे भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। इसीलिए कलेक्टर श्रीवास्तव को हटाया जाए। 
 
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने लिखा पत्र - फोटो : सोशल मीडिया
करते हैं साजिश
नेता प्रतिपक्ष ने शिकायती आवेदन में बताया कि भिंड कलेक्टर ने साजिश करते हुए जानबूझकर लहार विधानसभा में अधिकारी कर्मचारियों को वोटिंग से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने डाक मत पत्रों को कोषालय में जमा भी नहीं कराया गया। इतना ही मतदान दिवस पर कलेक्टर के आदेश पर मतदाताओं को प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग वोट नहीं कर पाए। कांग्रेस एजेंट्स को कलेक्टर ने मतदान केंद्र के बाहर बैठाए रखा और फर्जी मतदान करवाया गया। 

सीएस पर भी निशाना 
गोविंद सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को सीएस इकबाल सिंह का संरक्षण प्राप्त है और यह सब कुछ उनके ही इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले ही उन्होंने सीएस को हटाने के लिए मांग उठाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें