फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind Triple Murder: भिंड तिहरे हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, आरोपियों के घर तोड़ने को लेकर एसपी ने कही यह बात

Tue, 17 Jan 2023 05:45 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

Bhind Triple Murder: भिंड जिले में बीते रविवार को पूर्व सरपंच और उनके परिवार ने मिलकर चुनावी रंजिश में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत तमाम धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
Bhind Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बीते दिनों हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेहगांव थाना पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया। दरअसल, रविवार को मेहगांव थाना अंतर्गत आने वाले पचैरा गांव में खूनी संघर्ष में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


पूर्व सरपंच और उनके परिवार ने मिलकर चुनावी रंजिश में गांव के ही एक परिवार के तीन सदस्य हातिम प्रसाद त्यागी नरेंद्र त्यागी और धीरेंद्र त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना आक्रोशित ग्रामीणों ने मेहगांव में चक्काजाम किया था। इसके बाद पुलिस ने देर शाम पूर्व सरपंच सहित उनके परिवार के करीब 15 लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत तमाम धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

भिंड एसपी ने दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी
पुलिस ने पांच आरोपियों की गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल कर ली है। भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने मेहगांव थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मामले में एफआईआर होने के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। इस प्रकरण को सुलझाने के लिए साइबर सेल से उप-निरीक्षक शिव प्रताप सिंह और दीपेंद्र सिंह की टीम के साथ मेहगांव थाना प्रभारी गौरव थाना व अन्य को भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए गए, जिनमें तीन कट्टे, एक कुल्हाड़ी और एक फरसा शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन सभी संभावित इलाकों में पुलिस की लगातार दबिश जारी है, जहां उनके छिपे होने की संभावना है। 

फरार आरोपियों पर 10 हजार के इनाम की घोषणा 
भिंड एसपी ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल मामले में शिव सागर त्यागी, जितेंद्र त्यागी, रामानंद, राहुल और विशाल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि फरार आरोपियों पर 10 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है। एसपी का कहना है कि इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच निशांत त्यागी का भी रिकॉर्ड निकलवाया गया है, जिसमें पता चला है कि उस पर पहले भी कुछ गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपियों के घर तोड़ने के संबंध में क्या बोले एसपी  
वहीं, इस मामले में जल्द ही आरोपियों के घर तोड़े जाने की बात भी सामने आई है, जिस पर एसपी का कहना है कि मकान या निर्माण पर होने वाली किसी भी कार्रवाई की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है या राजस्व का मामला है, इसलिए मेहगांव एसडीएम और भिंड कलेक्टर इस संबंध में जांच करा रहे हैं यदि उसमें कुछ गलत पाया जाएगा तो प्रशासन उस पर कार्रवाई का निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें